<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, July 23, 2025

किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के उपाध्यक्ष बने कन्हैया लाल यादव


बस्ती। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष (संगठन प्रभारी) अखिलेश शुक्ल की संस्तुति पर कन्हैया लाल यादव को उ.प्र. पूर्वी जोन का प्रदेश उपाध्यक्ष (संगठन प्रभारी) नियुक्त किया गया है साथ ही अपेक्षा व्यक्त की गई है कि वे संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिम्मेदारी दिये जाने पर कन्हैया लाल यादव ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने और किसानों की आवाज बुलंद करने में कोई कसर नही छोड़ेंगे।
पूर्वी जोन के अध्यक्ष रामभवन शुक्ल के नेतृत्व व मार्गदर्शन में मे संगठन को निरन्तर मजबूती मिलेगी और किसानों के अधिकारों के लिये सड़क से सदन तक संषर्ष किया जायेगा। श्री यादव ने कहा 2027 के चुनाव में किसान मतदाता निर्णायक होगा। किसानों की एकजुटता दमनकारी सरकारों को उखाड़ फेंकेगी। कन्हैया यादव ने यह भी कहा कि कदम कदम पर संवैधानिक मर्यादायें टूट रही हैं। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संविधान को बचाने की खातिर संघर्ष कर रहे हैं।
जब तक कांग्रेस के काय्रकर्ताओं की सासें चलेंगी संविधान पर आंच नही आने दिया जायेगा। सभी जिलों में संगठन का निर्माण, जिला ब्लॉक, मंडल और बूथ लेबल तक किसानों की सभी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से मिलकर समाधान कराने का प्रयास, किया जायेगा। इससे समाधान न होने पर संवैधानिक ढंग से धरना प्रदर्शन, ज्ञापन और किसान आंदोलन किया जाएगा। वर्तमान समय की सबसे ज्वलत समस्या खाद और बिजली के लिए अति शीघ्र सभी जिलों के जिला अधिकारी व कृषि अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर कार्यवाही की मांग की जायेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages