<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, July 23, 2025

एमएलसी सुभाष यदुवंश ने किया तीन सड़कों का लोकार्पण


बस्ती। विकासखंड कुदरहा के ग्राम पंचायत कड़सरी मिश्र मे तीन सड़क का लोकार्पण कार्यक्रम मनरेगा योजना अंतर्गत किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सुभाष यदुवंश विधान परिषद सदस्य/प्रदेश महामंत्री भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने मनरेगा योजना अंतर्गत उक्त सड़कों का लोकार्पण किया। उक्त कार्यक्रम में ग्राम प्रधान शांति देवी, कार्यक्रम का संयोजक प्रधान प्रधान प्रतिनिधि भाजपा नेता रमेश चौधरी ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुभाष यदुवंश व जगदंबा लाल श्रीवास्तव पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी संत कबीर नगर ने कहा मोदी और योगी जी के नेतृत्व में भारत चौमुखी विकास कर रहा है भारत की साख देश ही नहीं विदेश में भी मजबूत हुई है, मोदी, योगी जी की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन को मिल रहा है। उज्जवला गैस के माध्यम से देश के गरीब माता और बहनों को चूल्हा फुकने से मुक्ति मिल गया है। माता बहनों को खुले में शौच करने से निजात दिलाया सरकार ने घर-घर शौचालय का निर्माण करा कर। कोरोना काल में सरकार ने निःशुल्क राशन वितरण, निःशुल्क वैक्सीन जन-जन को उपलब्ध कराया सरकार की तमाम जनविकास नीतियों पर विस्तृत चर्चा किया गया।
संतकबीरनगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, जिला मंत्री भारतीय जनता पार्टी बस्ती विनय यादव, जिला उपाध्यक्ष आदित्य प्रताप बागी, बबलू यादव प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा युवा मोर्चा, संदीप यदुवंश, पूर्व प्रधान शैलेंद्र यादव, उमेश यादव, प्रदुमन शुक्ला जिला मंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा, राम अजोर तिवारी पूर्व प्रधान, वेंकटेश्वर गुप्ता (प्रधान पाऊ), रमेश अग्रहरि पूर्व मंडल अध्यक्ष, आलोक त्रिपाठी, राजकुमारी, रिंका, मंजू, अनिल चौधरी ‘शिक्षक’, बागीश सिंह, विशाल गुप्ता नगर अध्यक्ष, प्रमोद यादव मंडल उपाध्यक्ष, सीटू राय, आशीष गुप्ता, सुरेंद्र यादव शंभू नाथ प्रजापति हरिश्चंद्र मौर्य, ग्राम पंचायत सचिव घनश्याम यादव।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages