<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, July 2, 2025

हावड़ा नगर निगम में पेड़ गिरने से दो कर्मचारियों की मौत, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप


हावड़ा। हावड़ा नगर निगम के मुख्य कार्यालय के सामने बुधवार सुबह एक बड़ा पेड़ अचानक गिरने से दो अस्थायी कर्मचारियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान उमेश महतो और नूर मोहम्मद के रूप में हुई है।
यह हादसा सुबह-सुबह हुआ, जब ये कर्मचारी नगर निगम के मुख्य गेट के पास चाय पी रहे थे और अखबार पढ़ रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को बरामद कर लिया और आपदा प्रबंधन विभाग ने पेड़ हटाने का काम शुरू कर दिया है।
स्थानीय लोगों और एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, यह पेड़ कई दिनों से झुका हुआ था और इसकी जानकारी नगर निगम को दी गई थी। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके कारण यह हादसा हुआ। अगर यह घटना कार्यालय समय के दौरान होती, तो और लोगों के घायल होने की संभावना थी।
हावड़ा नगर निगम के अध्यक्ष सुजय चक्रवर्ती ने इसे दुखद घटना बताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने कहा, यह एक बड़ा हादसा है। नगर निगम मृतकों के परिवारों को सहायता राशि प्रदान करेगा और हर संभव मदद के लिए तैयार है।
उन्होंने बताया कि पेड़ अचानक गिरने से यह दुर्घटना हुई। वहीं, भाजपा नेता उमेश राय ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा, नगर निगम को पहले ही पेड़ के झुके होने की जानकारी थी, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं की गई। इस लापरवाही के कारण दो लोगों की जान चली गई।
स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की उदासीनता पर सवाल उठाए और मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नगर निगम ने मृतकों के परिवारों को सहायता का आश्वासन दिया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages