संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी आदि (प्रा0) परीक्षा-2023 को सकुशल एवं सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद में बनाए गए परीक्षा केंद्रों सेंट थामस स्कूल खलीलाबाद, राज ग्लोबल एकेडमी खलीलाबाद, हीरा लाल रामनिवास इण्टर कालेज खलीलाबाद, जी0आर0 एकेडमी देवदण्ड महानपुर-माधोपुर खलीलाबाद, हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय सरैया बाईपास तिराहा खलीलाबाद, ब्लूमिंग बड्स एकेडमी मुखलिसपुर रोड खलीलाबाद का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद के अन्तर्गत 19 केन्द्रों पर प्रातः 09ः30 बजे से 12ः30 बजे तक कराया जाना प्रस्तावित है, जिसमें कुल 8304 परीक्षार्थी शामिल होगें। अधिकारीद्वय द्वारा उक्त परीक्षा को सकुशल सम्पन्न करानें व शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु विभिन्न विभागों के अधि0 व कर्मचारीगण को शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया।
इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश व अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह जनपद में बने परीक्षा केंद्रों में से मौलाना आजाद इण्टर कॉलेज खलीलाबाद, पी0बी0 गर्ल्स इण्टर कॉलेज खलीलाबाद की तैयारियों का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।
इस अवसर पर केन्द्र व्यवस्थापक व प्रधानाचार्य मौलाना आजाद इण्टर कॉलेज खलीलाबाद युनूस खान, केन्द्र व्यवस्थापक व प्रधानाचार्य पी0बी0 गर्ल्स इण्टर कॉलेज सुमन त्रिपाठी, सह केन्द्र व्यवस्थापक सहित आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment