महादेवा (बस्ती)। सोमवार को बदमाशों ने गोली मारकर राइस मिलर को घायल कर दिया । जिसमें पीड़ित के भाई ने मामले में मुकदमा दर्ज करने के लिए मुन्डेरवा पुलिस को तहरीर दिया है। लेकिन पुलिस ने मामले में समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं किया है।
लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जगन्नाथपुर निवासी मनोज अग्रहरि पुत्र रामचन्द्र अग्रहरी का थानाक्षेत्र के महादेवा लालगंज मार्ग पर गौरा धुन्धा के पास राइस मिल है। जहां गल्ले का भी व्यापक व्यवसाय होता है। बीते सोमवार की रात लगभग नौ बजे मनोज का भाई विनोद खलीलाबाद से मुन्डेरवा होते हुए घर जा रहे थे। रास्ते में महादेवा कस्बे के एक किमी पहले मुन्डेरवा थानाक्षेत्र के ग्राम खड़ौहाँ के पास वह अभी पहुंचे ही थे कि बाईक सवार दो बदमाशों ने विनोद के ऊपर ताबड़-तोड़ फायरिंग कर दिया।इस हमले से एक गोली विनोद के जांघ में लगी जब कि अन्य गोलियां बाइक पर लगी। लेकिन येन-केन प्रकार से विनोद बच बचाकर घर भाग निकला। जहां से उसे कैली अस्पताल में परिजनों ने इलाज के लिए भर्ती करा दिया। अस्पताल में विनोद की स्थित नियन्त्रण में है।
इस मामले में घायल विनोद के भाई मनोज ने मुन्डेरवा पुलिस को तहरीर देकर मामले को दर्ज करने का अनुरोध किया है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं है।
थानाध्यक्ष मुन्डेरवा अतुल अनजान ने कहा कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।
No comments:
Post a Comment