बस्ती। थाना दुबौलिया पुलिस टीम व एसओजी टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में थाना दुबौलिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नियामतपुर में जमीनी विवाद को लेकर हुए किशोर हत्याकाण्ड में वांछित चल रहे अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।
थाना दुबौलिया पुलिस टीम व टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में थाना दुबौलिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नियामतपुर में जमीनी विवाद को लेकर हुए किशोर हत्याकाण्ड से सम्बंधित मु0अ0सं0 138/2025 धारा 103(1) बीएनएस में वांछित चल रहे अभियुक्तगण संतोष यादव उर्फ बब्बन पुत्र सभाजीत उम्र करीब 28 वर्ष, अशोक यादव पुत्र त्रिभुवन यादव उम्र करीब 26 वर्ष, अनिल यादव पुत्र हनुमान यादव उम्र करीब 26 वर्ष निवासी नियामतपुर थाना दुबौलिया जनपद बस्ती, अमर प्रताप यादव उर्फ लाल पुत्र रामयज्ञ उर्फ जग्गू उम्र करीब 38 वर्ष निकासी विशेषरगंज थाना दुबौलिया जनपद बस्ती को समय करीब 12.10 बजे थाना दुबौलिया जनपद बस्ती के बहद ग्राम भरवटिया बंधा रोड से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बीते 01 जुलाई को समय करीब 23:00 बजे रात्रि में थाना दुबौलिया पर सूचना मिली कि दुबौलिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नियामतपुर के निवासी अशोक यादव को संतोष यादव उर्फ बब्बन द्वारा गोली मार दिया गया, घायल व्यक्ति उपरोक्त को इलाज हेतु जनपद अयोध्या भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा था, जहां से लखनऊ रेफर किया गया था। इलाज के दौरान घायल की मृत्यु हो गयी। विवाद के सम्बंध में जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि दोनो पक्षों में भूमि सम्बन्धी विवाद है, जिसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। उक्त घटना के संबंध में थाना दुबौलिया पर तहरीर प्राप्त कर मु0अ0सं0 138/2025 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। मौके पर पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था।
No comments:
Post a Comment