बस्ती। डॉक्टर्स डे के अवसर पर डॉक्टर वेलफेयर फेडरेशन उत्तर प्रदेश की ओर से एक नि:शुल्क परामर्श चिकित्सा शिविर और नि:शुल्क दवा वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुधांशु ने सभी डॉक्टरों को डॉक्टर्स डे की बधाई दी और निस्वार्थ भाव से सेवा करने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि इस शिविर में लगभग 400 लोगों को नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श और दवाओं का लाभ पहुंचाया गया। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. चंद्रवीर सिंह ने कहा कि, डॉक्टर वेलफेयर फेडरेशन उत्तर प्रदेश का कार्य समाज के प्रति समर्पित है। हम हमेशा लोगों की सेवा में तत्पर रहते हैं। राष्ट्रीय निदेशक डॉ. जाकिर खान ने बताया कि डॉक्टर वेलफेयर फेडरेशन उत्तर प्रदेश का काम लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है।
डॉक्टर वेलफेयर फेडरेशन उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष डॉ. शुभेक्ष शर्मा ने बताया कि हम विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। शिविर में उपस्थित लोगों ने नि:शुल्क परामर्श और दवा प्राप्त कर अपनी प्रसन्नता जाहिर की। इस अवसर पर डॉक्टर वेलफेयर फेडरेशन उत्तर प्रदेश सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों का आभार व्यक्त करता है जो समाज सेवा में लगे हुए हैं।
No comments:
Post a Comment