<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, July 9, 2025

श्रीराम पब्लिक स्कूल में छात्रों द्वारा रोपे गये 300 पौध

- लगाये गये पौधों की सुरक्षा जरूरी : दयाराम चौधरी

बस्ती। एक पेड़ मां के नाम अभियान में बुधवार को स्वर्गीय श्रीमती पतिराजी देवी शिक्षा एवं समाज कल्याण सोसायटी द्वारा संचालित श्रीराम पब्लिक स्कूल में छात्रों द्वारा 300 पौध रोपे गये। विद्यालय के प्रबंधक एवं पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि जो पौध लगाये जांय उनके सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की जाय।
श्रीराम पब्लिक स्कूल के निदेशक राजेश चौधरी, प्रधानाचार्य कुमार अभिनव ने बताया कि पौधरोपण को लेकर छात्रों में विशेष उत्साह देखा गया। विद्यालय परिसर में पौधरोपण अभियान को सम्पन्न कराने में मुख्य रूप से अमित भट्ट, सोनू भट्ट, रजत मिश्रा, अमर, अभिषेक चौधरी, जसवन्त यादव, जितेन्द्र सिंह के साथ ही शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और संतराम यादव, राजन पाण्डेय, आशीष चौधरी, लालचंद चौधरी, प्रकाश निषाद के साथ ही छात्रों ने योगदान दिया।

No comments:

Post a Comment

Pages