बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में "विकसित भारत संकल्प कार्यशाला" का आयोजन बस्ती जनपद के सभी मंडलों में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में अद्वितीय जोश और समर्पण भाव देखने को मिला। बस्ती सदर विधानसभा के गनेशपुर मण्डल स्थित शंकरपुर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रमोद पाण्डेय एवं पूर्व मीडिया प्रभारी अमृत कुमार वर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में सरकार की 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया। जनपद के विभिन्न मंडलों में आयोजित कार्यक्रमों में वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने विचार रखे, जिनमें मुख्य रूप से निम्नलिखित शामिल रहे: परशुरामपुर में वैभव पाण्डेय व कुँवर आनंद सिंह, मखौडा धाम में देवेन्द्र सिंह अनिल पाण्डेय, विशेषरगंज में राम सिंगार ओझा व चन्द्रमणि पाण्डेय, हरदी में राधेश्याम कमलापुरी ई० वीरेन्द्र मिश्र, दुबौलिया में जटाशंकर शुक्ला राजेश त्रिपाठी, कप्तानगंज में राजेंद्र गौड़ प्रत्यूष विक्रम सिंह, रामनगर में रवि प्रताप सिंह राकेश शर्मा, सल्टौआ में पुष्करादित्य सिंह दिलीप पाण्डेय, हनुमानगंज में यशकांत सिंह मनोज ठाकुर, पकरीजई में संजय चौधरी राम उग्रह जायसवाल, मुण्डेरवा में राकेश कुमार श्रीवास्तव सुरेन्द्र तिवारी, गनेशपुर में प्रमोद पाण्डेय अमृत कुमार वर्मा, बस्ती नगर में पवन कसौधन भानु प्रकाश मिश्र और महसो में गोपेश्वर त्रिपाठी राजेश पाल चौधरी अतिथि और वक्ता के रूप में संबोधित किया।
वक्ताओं ने बताया कि गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 81 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 4 करोड़ से अधिक परिवारों को पक्के मकान प्रदान किए गए। हर घर जल योजना के माध्यम से 15 करोड़ ग्रामीण परिवारों तक नल से जल पहुंचाया गया। स्वनिधि योजना के तहत 68 लाख से अधिक पटरी दुकानदारों को बिना जमानत ऋण उपलब्ध कराया गया।
गनेशपुर मण्डल में अमृत कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि आगामी 16 से 18 जून तक यह अभियान शक्तिकेंद्र स्तर पर भी संचालित किया जाएगा। सभा के अंत में लाभार्थियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने "विकसित भारत" के निर्माण हेतु सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सुनील त्रिपाठी, धर्मेन्द्र जायसवाल, ओंकार सिंह, जवाहर जायसवाल, लवकुश शुक्ल, गंगेश सिंह, गौरव मणि त्रिपाठी, श्यामनाथ चौधरी, राम नेवास गिरी, राकेश उपाध्याय, सुरेश भट्ट, सर्वजीत भारती, आशीष शुक्ल, वेद प्रकाश त्रिपाठी, श्रीश पाण्डेय, उमेश चंद्र मद्धेशिया, संतोष पाण्डेय, नागेन्द्र सिंह सिंकू, दिग्विजय चौबे, गिरजेश कुमार मिश्र, चंद्रभान गुप्ता, सुधाकर विक्रम सिंह, अशोक त्रिपाठी, दीपक उपाध्याय और चंद्रशेखर त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment