प्रयागराज। डॉ मुरली मनोहर जोशी सेवा समिति एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बालसन चौराहे पर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 53वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।
सांसद प्रवीण पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश विकसित एवं उत्तम बनकर निखर रहा है और गुंडा मुक्त प्रदेश हो रहा है। इस अवसर पर पार्क में स्वच्छता अभियान चलाकर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक वृक्ष मां के नाम से वृक्षारोपण किया गया।
पूर्व भाजपा अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें मिठाई खिलाते हुए गंगा दशहरे के पर्व पर मां भागीरथी से दीर्घायु जीवन जीने की कामना की और मिठाई एवं शरबत वितरण किया। इस अवसर पर राजेश केसरवानी, ज्ञानेंद्र गुप्ता संदीप यादव, विवेक मिश्रा, अमन शर्मा, बृजेश श्रीवास्तव, दिव्यांशु शुक्ला, लोकेश मुखर्जी, अनुराग सोनी, शांतनु घोष, रमन घोष, सुखबीर सिंह, सरोज गुप्ता, विनीता गुप्ता, मीना राय आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment