<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, June 14, 2025

कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु परिषद ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

- कर्मचारियों की समस्या का समाधान ही मेरे जीवन का लक्ष्य : रूपेश श्रीवास्तव

- महिला कर्मचारियों के लिए महिला हेल्प डेस्क की व्यवस्था : गोविंद

गोरखपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की नवगठित पदाधिकारी के कोर कमेटी की बैठक परिषद के न्यू कैंप कार्यालय रामलीला मैदान बर्डघाट पर संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव और संचालन महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने किया।

बैठक में कर्मचारी नेताओं द्वारा एक प्रस्ताव लाया गया कि जिले के समस्त विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं के निवारण हेतु परिषद द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाए जिस नंबर पर जिले के कर्मचारी अपनी समस्याओं को डिजिटल रूप से भेज सकें कर्मचारियों के इस  प्रस्ताव पर अध्यक्ष ने अपनी सहमति प्रदान करते हुए पुरुष कर्मचारियों के लिए निम्नलिखित व्हाट्सएप नंबर जारी किए 9454116616,  8726143632 ,7651938191 तथा महिला कर्मचारियों के लिए महिला हेल्प डेस्क बनाया गया उक्त हेल्थ डेस्क में महिला शाखा की जिला अध्यक्ष श्रीमती विनीता सिंह 7084192975 एवं मंत्री डॉ० सरिता सिंह 9628204228 को शामिल किया गया और उनका नंबर जारी किया गया जिस पर महिला कर्मचारी अपनी किसी भी प्रकार की शिकायत को बिना संकोच बता सकती हैं।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव एवं गोविंद जी ने कहा कि जनपद में तमाम कर्मचारियों की ऐसी समस्याएं हैं जिसे वह उचित प्लेटफार्म तक पहुंचा नहीं पाते हैं ऐसे में यह हेल्पलाइन नंबर उनके लिए वरदान साबित होगा, अब कर्मचारी घर बैठे ही अपनी लिखित शिकायत इन सभी व्हाट्सएप नंबर पर कर सकते हैं जिसका स्थानीय स्तर पर मंडलायुक्त महोदय और जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस प्रशासन से मिलकर समाधान कराया जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि शासन स्तर की जो समस्याएं हैं वह माननीय मुख्यमंत्री जी को लिखित रूप से भेजकर तथा शासन में वार्ता कर उसका भी समाधान कराने का पूरा प्रयत्न किया जाएगा। रुपेश श्रीवास्तव और मदन मुरारी ने जनपद के सभी कर्मचारियों से यह अपील किया कि वह बिना संकोच के अपनी समस्याओं को हम तक पहुंचाएं हम उसका हर हाल में समाधान करायेंगे। 
इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल, इंजीनियर राम समुझ, अशोक पांडेय, राजेश सिंह, पंडित श्याम नारायण शुक्ल, कनिष्क गुप्ता, अनूप कुमार, अनिल द्विवेदी, इजहार अली, अशोक सिंह, महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती विनीता सिंह, मंत्री डॉक्टर सरिता सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती रीता सिंह, बंटी श्रीवास्तव, फुलई पासवान, जामवंत पटेल, यशवीर श्रीवास्तव, राजू कुमार व वरूण बैरागी आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages