गोरखपुर। गोरखपुर महानगर के अध्यक्ष स्मृति शेष देवेश श्रीवास्तव की आत्मा की शांति के लिए बेनीगंज स्थित महानगर पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान भाजपा के नेताओं ने स्वर्गीय देवेश श्रीवास्तव के व्यक्तित्व व कृतित्व को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि देवेश जी के साथ साथ लंबे समय तक काम करने का अवसर मिला।
चाहे वह सामान्य कार्यकर्ता के रूप में रहे हों या महानगर मंत्री तथा महामंत्री के रूप में संगठन को मजबूत करना ही उनका लक्ष्य था। महानगर अध्यक्ष के रूप में अल्पकाल में ही अत्यंत सहज,सरल ढंग से सबको साथ लेकर देवेश भाई ने हर दायित्व को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाया । आज पार्टी के हर कार्यकर्ता भाई- बहनों की आंखें नम हैं। यह विश्वास ही नहीं हो रहा है कि अब वो हम सबके बीच नहीं रहे। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। इस दुख की घड़ी में पूरा भाजपा परिवार उनके परिवार के साथ खड़ा है।
विधायक विपिन सिंह ने कहा कि अभी भी यह विश्वास नहीं हो रहा की विगत लगभग 3 माह पूर्व अध्यक्ष पद को सुशोभित करने वाले अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं है। मैं परमात्मा से उनके दिवंगत आत्मा की सद्गति और सभी परिवार जनों को इस पहाड़ रूपी दुख से उबरने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं ।
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, महानगर के पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता, चिरंजीवी चौरसिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजिताशू सिंह आशू, डॉ सत्येन्द्र सिन्हा क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता गुप्ता व पूर्व महापौर डॉ सत्या पाण्डेय ने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम शोक संतप्त परिवार के साथ एकजुट है और उन्हें अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर पुष्प दंत जैन, ओम प्रकाश शर्मा, अच्युतानंद शाही, इन्द्र मणि उपाध्याय, श्वेता श्रीवास्तव, दयानंद शर्मा, रणविजय शाही, वीरेंद्र पांडेय, पदमा गुप्ता, जितेन्द्र चौधरी जीतू, शशिकांत सिंह, रमेश प्रताप गुप्ता, मनोज अग्रहरी, अवधेश अग्रहरी, अजय श्रीवास्तव, शिवम पाण्डेय, गौरव तिवारी, अनुपमा पाण्डेय, रंजूला रावत, दयाकृष्ण गुप्ता, अशोक गुप्ता, रणविजय सिंह मुन्ना, दिनेश जायसवाल, मण्डल अध्यक्षगण अमित कुमार श्रीवास्तव, शिशिर वर्मा, प्रदीप सिंह, मुकेश चौधरी, प्रशांत विश्वकर्मा, प्राण तिवारी,विकास शर्मा, श्रीराम पाण्डेय, राम केवल पासवान,समरेदु सिंह सुरेंद्र चौबे, कृष्ण कुमार, सत्यार्थ मिश्रा, श्वेता, रमेश चंद्र गुप्ता व महानगर पदाधिकारी व मण्डल अध्यक्षगण, पार्षद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
No comments:
Post a Comment