<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, June 15, 2025

सीडीओ ने किया सामूहिक योगाभ्यास का उद्घाटन


बस्ती। रविवार को मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कोर्ट एरिया में 11वे अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कहा कि योग के द्वारा अनेक गंभीर बीमारियों पर नियंत्रण हो रहा है। बदलती जीवन शैली में हम सबको योग से जुड़ना होगा जिससे निरोगी रह सके। बताया कि इस वर्ष ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ के लक्ष्य को मिलकर पूरा करना होगा। उन्होने योग दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा से सम्पन्न कराने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया।
आयुष विभाग के क्षेत्रीय आयुर्वेदिक, यूनानी अधिकारी डा. जगदीश यादव ने उपस्थित लोगों को बताया कि अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 15 से 21 जून तक निर्धारित कार्यक्रमों के लिये अधिकारियों कर्मचारियों में दायित्वों का वितरण कर दिया गया है। 21 जून को शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, वरिष्ठ नेता जगदीश  प्रसाद शुक्ल, अर्जुन उपाध्याय, अमृत वर्मा, सुधाकर पाण्डेय आदि ने योग के महत्व पर विस्तार से जानकारी दिया। कार्यक्रम में डा. इन्द्र बहादुर, डा. प्रदीप पाल, डा. कृष्णा निरंजन, डा. अर्चना यादव, डा. वर्षा शुक्ला, डा. वीरेन्द्र कुमार ने कार्यक्रम के उपयोगिता पर प्रकाश डाला। संचालन  करते हुये वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक डा. वी.के. श्रीवास्तव ने आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया। नोडल अधिकारी डा. वीरेन्द्र बहादुर चौधरी ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से डा. अशाोक कुमार सिंह, डा. अरविन्द कुमार निगम, डा. संजय कुमार, डा. अरूणेन्द, डा. चन्द्रमौलि, डा. मो. शादाब खान, डा. ज्योति मिश्रा, डा. दीपिका गुप्ता, डा. आसिम खान, फार्मासिस्ट उदयभान पाठक, आर.पी. सिंह, आर.पी. पाठक, रामलाल तिवारी, आशुतोष पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, सन्नो दूबे, तरूण शुक्ल, अजय कुमार राव, ज्योति के साथ ही आयुष विभाग से जुड़े अनेक अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages