<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, June 19, 2025

डॉ. सत्यपाल सिंह के निधन पर शोक

बस्ती। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के जनपदीय संरक्षक डॉ. संजय सिंह के पिता स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के विभागाध्यक्ष (जन्तु विज्ञान) डॉ. सत्यपाल सिंह के निधन पर स्काउट भवन सभागार में शोक सभा आयोजित की गयी। दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा को श्रद्धांजलि दी गई तथा परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।


संरक्षक मार्कण्डेय सिंह, डॉ. घनश्याम श्रीवास्तव ने कहा कि डॉ. सिंह आजीवन शिक्षा के उन्नयन के लिए प्रयासरत रहे। अध्यक्ष योगेश शुक्ल, उपाध्यक्ष डा मनोज सिंह, संजय द्विवेदी, मनोज कुमार सिंह, डा प्रमोद उपाध्याय, चन्द्रमा कौशिक पाण्डेय, अरुण मिश्र कोषाध्यक्ष विद्याधरघ् वर्मा ने कहा कि डॉ. सत्यपाल जी एक श्रेष्ठ शिक्षक के रूप में सदैव याद किए जाएंगे। उनका सादगी भरा जीवन हम सबके लिए अनुकरणीय रहेगा। बैठक में मुस्लिमा खातून, कौशलेंद्र मिश्र, सतीश रंजन सिंह, विजय कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, आलोक कन्नौजिया, रामरक्षा वर्मा हरीराम, धीरेन्द्र मोहन गौतम, फागूलाल गुप्ता, उमेशचंद्र श्रीवास्तव ने हिस्सा किया।

No comments:

Post a Comment

Pages