गोरखपुर। ‘एक पेड़ माँ के नाम अभियान’ के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा महानगर गोरखपुर द्वारा रेल विहार जिओ पार्क चरगावा में वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह ने वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की एवं मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, क्षेत्र उपाध्यक्ष विशवजिताशू सिंह आशू, मण्डल अध्यक्ष प्रशांत विश्वकर्मा उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन का आधार है। इसका संतुलन ही समस्त जीव जंतुओं के सुखद व सुरक्षित अस्तित्व की कुंजी है। हम सब मिलकर संकल्प लें कि प्रकृति के इस अमूल्य उपहार की रक्षा करेंगे और आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ हरा भरा भविष्य देंगे। पर्यावरण हमारी अमूल्य धरोहर है।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्पित हो।
कार्यक्रम में बरकत अली, संजू यादव, डीएन यादव, अमित सिंह सूर्य वंशी, पार्षद पूनम सिंह, सरोज पासवान, अशोक मिश्रा, अजय मणि त्रिपाठी, अमित सिंह, महेश पासवान, अमित सिंह, अनुराग मिश्र, अरविंद मिश्रा, विपिन बिहारी पाण्डेय, आशीष शर्मा, मनोज निषाद, राहुल गुप्ता, चंदू पासवान, मंजू चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment