बस्ती। विगत कई वर्षों से हर महीने होने वाली भगवान चित्रगुप्त मंदिर निकट चित्रगुप्त चौक धर्मशाला रोड बस्ती मे युवा अध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में महा आरती संपन्न हुआ। मुख्य यजमान के रूप में पवन श्रीवास्तव तथा उनकी धर्मपत्नी नीतू श्रीवास्तव ने चित्रगुप्त जी की कथा के साथ विधि विधान से भगवान चित्रगुप्त जी की महाआरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से शुभ श्रीवास्तव, शिवनंदन श्रीवास्तव, प्रीती श्रीवास्तव, विनायक श्रीवास्तव,अंकुर श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, अयोध्या प्रसाद, अरुणिमा खरे, किरन खरे, कंचन पांडे आदिभक्त गण मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment