<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, June 3, 2025

बाढ़ स्टीयरिंग गु्रप की बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों को दिया निर्देश


बस्ती। जनपद में संभावित बाढ़ के दौरान बचाव एवं राहत कार्याे के संचालन की कार्ययोजना तैयार किये जाने के सम्बंध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बाढ़ स्टीयरिंग गु्रप की बैठक के दौरान जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिया कि सम्भावित बाढ़ के दौरान शासन के मंशानुसार बचाव एवं राहत कार्य के संचालन हेतु फुलप्रुफ कार्य योजना तैयार की जाय। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता बाढ दिनेश कुमार को निर्देश दिया कि तटबंधो की सुरक्षा हेतु संचालित कार्याे को बाढ़ से पूर्व प्रत्येक दशा में पूर्ण करा लिया जाय। बाढ़ के दौरान तटबंधो की सुरक्षा एवं कटान के प्रभावी नियंत्रण के लिए समय से आवश्यक सामग्री की आवश्यकता सुनिश्चित करा ली जाय। बाढ़ क्षेत्र का सघन भ्रमण कर तटबंधो के रैटहोल, रैनकट इत्यादि कटान सम्भावित स्थानों को चिन्हित कर आवश्यक मरम्मत कार्य समय से करा लिए जाय।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि बाढ़ के दौरान वितरित किये जाने वाले खाद्यान्न, पशुओं के लिए भूसे आदि की व्यवस्था के लिए समय पूर्व ही टेण्डर इत्यादि की कार्यवाही पूर्ण कर ली जाए। डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूर्व के अनुभवों का लाभ लेते हुए ऐसी प्रभावी कार्ययोजना तैयार करें कि आपदा के समय जन-धन का नुकसान कम से कम हो तथा राहत एवं बचाव कार्य भी निर्बाध ढंग से संचालित किये जा सकें। उन्होने कहा कि आवश्यकतानुसार नावों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा नावों पर लाईफ-जैकेट जैसे जीवन रक्षक उपकरण भी उपलब्ध रहें।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि बाढ़ राहत केन्द्रों एवं शरणालयों का भी समय पूर्व आवश्यक मरम्मत एवं रंगाई पुताई करा दी जाए। ऐसे स्थानों पर प्रसाधन, पेयजल एवं प्रकाश के भी माकूल बन्दोबस्त भी अवश्य किये जाएं। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया गया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के गम्भीर रूप से बीमार व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को बाढ़ से पूर्व ही चिन्हित कर लिया जाय ताकि बाढ आने की दशा में उन्हें आस-पास के चिकित्सालयों में शिफ्ट किया जा सके। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों मे बाढ़ से पूर्व चिकित्सा एवं टीकाकरण शिविर आयोजित कर शत-प्रतिशत पशुओं का उपचार एवं टीकाकरण सुनिश्चित करा लें।
बैठक का संचालन अधिशासी अभियन्ता बाढ दिनेश कुमार ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजीव निगम, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, उप जिलाधिकारी शत्रुध्न पाठक, मनोज प्रकाश, सत्येन्द्र सिंह, रश्मि यादव सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages