<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, June 16, 2025

संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है भाजपा - आसिफ रिजवी


बस्ती। कांग्रेस पार्टी के विधानसभावार संविधान बचाओ सम्मेलन की कड़ी में हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के जगदीश धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने भाजपा की सरकारों पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने के साथ ही संविधान को बदलने की दिशा में काम कर रही है। कांग्रेस इस मंसूबे को कभी सफल नहीं होने देगी। सम्मेलन के मुख्य अतिथि आसिफ रिजवी और निर्मला पासवान ने कहा कि संविधान देश की आत्मा है। संविधान से ही लोकतंत्र सुरक्षित रहेगा किन्तु  सरकार संविधान को बदलने की कोशिश में लगी है। कांग्रेस पार्टी भाजपा के इस षड़यंत्र का लगातार विरोध करते हुए देश की जनता की आकांक्षा के अनुरूप भाजपा को हटाकर कांग्रेस को लाने की पहल कर रही है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार दलितों, पिछड़ों व किसानों का हक छीनने की मंशा से काम कर रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि संविधान बचाने के लिये सबको मिलकर प्रयास करना होगा। कांग्रेस पार्टी की मजबूती से ही संविधान और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा संभव है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार संविधान बचाने और जातिगत जनगणना की जो आवाज बुलन्द कर रहे हैं इसमें हम सबको पूरी भागीदारी निभानी होगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय ने कहा कि अब समय आ गया है कि कांग्रेस के नेता जनहित में जन आन्दोलन छेडे तभी साम्प्रदायिकता की राजनीति करने वाली भाजपा से मुक्ति मिलेगी।
संविधान बचाओ सम्मेलन को गिरजेश पाल, मो. रफीक खान, डा. आलोक रंजन, शिव विभूति ‘ पिन्टू मिश्र’, डा. वाहिद अली सिद्दीकी, शीला शर्मा, लक्ष्मी यादव आदि ने सम्बोधित किया। संचालन करते हुये नर्वदेश्वर शुक्ल ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान की मर्यादा को रोज कुचलने का काम कर रही है। जनता की ताकत से ही संविधान की रक्षा हो सकेगी।
कार्यक्रम में अतीउल्ला सिद्दीकी, अरूण त्रिपाठी, राहुल चौधरी, प्रेम सागर पाठक, घनश्याम शुक्ला, श्रवण पाण्डेय, आलोक तिवारी, मीरा सिंह, शकुन्तला, डीएन शास्त्री, आशुतोष त्रिपाठी, वीरेन्द्र सिंह, अजय सिंह, कल्पू राम बाबू, गणेश दूबे, राणा प्रताप सिंह, वीरेन्द्र सिंह, अखिलेश पाण्डेय, शिव प्रसाद पाण्डेय, दीनानाथ वर्मा, भोला पाण्डेय, श्रवण पाण्डेय, राणा सिंह, राकेशमणि त्रिपाठी, शिव नरायन पाण्डेय, चन्द्रकान्त पाण्डेय, चन्द्रशेखर उपाध्याय, सलाउद्दीन, कुतबुद्दी, शत्रुघ्न शुक्ल, राम बहोर भारती, सुनील पाण्डेय, देवकी नन्दन पाण्डेय, नरेन्द्र श्रीवास्तव, सन्त कुमार मिश्र, राजेन्द्र वर्मा, वासुदेव सिंह, शारदा देवी, शिमला देवी, शबनम, चांदनी, किरन के साथ ही कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages