बस्ती। शनिवार को जन कल्याण संघर्ष मोर्चा भारत का कार्यकर्ता सम्मेलन प्रेस क्लब सभागार में जिलाध्यक्ष विजय कुमार ठाकुर, उपाध्यक्ष ईं. अजीत कुमार प्रजापति के संयोजन में सम्पन्न हुआ। बैठक में शोषितों, वंचितों को उनका राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक अधिकार दिलाने और जनहित के सवालों को लेकर एकजुट होकर संघर्ष करने का निर्णय लिया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ठाकुर प्रेमनन्दवंशी ने कहा कि अपना अधिकार हासिल करने के लिये लोगों को जागरूक करना होगा। यह अभियान चरणबद्ध ढंग से जारी है और बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। विशिष्ट अतिथि डा. कैलाश चन्द्र शर्मा ने कहा कि जमीनी धरातल पर जागरूकता से ही अधिकार हासिल होंगे और समस्याओं का हल निकलेगा। जन कल्याण संघर्ष मोर्चा इस दिशा में निरन्तर सक्रिय है। संचालन करते हुये दिनेश कुमार ठाकुर ने मोर्चा के उद्देश्यों, जन सरोकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष विजय कुमार ठाकुर, उपाध्यक्ष इं. अजीत कुमार प्रजापति ने मोर्चा की मजबूती पर जोर दिया, कहा कि नाई समाज के साथ ही सर्व समाज का उत्थान उनका संकल्प है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ई. संजय कुमार शर्मा, दिनेश कुमार ठाकुर, प्रदीप कुमार ठाकुर, प्रेम कुमार ठाकुर, चन्द्रमणि, सोनू ठाकुर, जय श्री, प्रमोद कुमार, आदर्श शर्मा, अजय ओझा, डी.आर. गौड़, शकुन्तला देवी, रूक्मिणी देवी, सुनीता, खुशी शर्मा, दीप शर्मा, अमित ठाकुर, रोहित ठाकुर, लालमणि शर्मा, हरिशंकर चौधरी, डा. कुलदीप शर्मा के साथ ही मोर्चा पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment