<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, June 14, 2025

संविधान बचाने के लिये कांग्रेसियों ने मांगा सहयोगः कई लोग कांग्रेस में शामिल


बस्ती। शनिवार को महादेवा विधानसभा क्षेत्र के पाऊं कस्बे में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता कांग्रेस के  प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस भाजपा को संविधान का गला घोंटने नहीं देगी। सभी कार्यकर्ता राहुल गांधी के सन्देश को हर घर में पहुंचाए। कहा कि राहुल गांधी देश की आवाज बन गए हैं। वे देश के संविधान की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं। इसके लिये हम सबको कांग्रेस के साथ आगे बढना होगा।

संविधान बचाओ  रैली को सम्बोधित करते हुये कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, निर्मला पासवान पूर्व  अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, देवेन्द्र श्रीवास्तव, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी महादेवा बृजेश कुमार आर्य,  वाहिद सिद्धिकी, संदीप श्रीवास्तव, लालजीत पहलवान आदि ने कहा केन्द्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुये कहा कि  आज देश में वे लोग सत्ता में हैं, जो कोविड के समय तैरती हुई लाशों को देखकर भी आंखें बंद कर लेते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि संविधान सबको बराबरी का अधिकार देता है, लेकिन आज इसी संविधान को कमजोर करने की साजिश हो रही है। वक्ताओं ने   जातिगत जनगणना के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरा और कहा कि इस पर सबसे पहले आवाज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उठाई थी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जातिगत आंकड़ों को सामने लाने की बात की ताकि सभी वर्गों को उनका हक मिल सके। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि समय पर न चेते को भाजपा अभी तो संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। आने वाले दिनों में बाबा साहब का संविधान भी बदल देगी। कांग्रेस को ताकत देने से ही संविधान की रक्षा हो सकेगी।  

इस मौके पर  राकेश सिंह, साजिद सिद्धिकी, विकास कुमार प्रजापति, वीरेन्द्र कुमार, सर्वेश सिंह अखिलेश सिंह, गणेश कुमार, सुभाष सिंह, अश्वनी कुमार, फूलचंद्र आत्माराम, विजय कुमार प्रदीप कुमार,  मजीद सिद्धिकी, अल्ताफ अहमद, वकील शुक्ला, फजल आजम, महेंद्र गौतम, धर्मेश, राम नैन, रमेश, रामचन्द्र आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया।

संविधान बचाओ रैली में मुख्य रूप से शेर मोहम्मद, बच्चूलाल अग्रहरी, विनय तिवारी, राम चंद्र चौहान, मुकेश कन्नौजिया, पप्पू  चौधरी, दिलीप श्रीवास्तव, हरीश चंद्र चौधरी, रमेश चौधरी, रजनीश मिश्र, सत्य प्रकाश सिंह, राम प्रीत दूसाद, फिरोज अहमद राजू खान, शोभित चौधरी,  संजय चौधरी, राहुल मद्धेशिया, अमर बहादुर शुक्ला, मनेंद्र पाल, अग्नू कन्नौजिया, पिक्कू गौतम मोहम्मद उमर, राम प्रकाश चौधरी, लक्ष्मी यादव सिकंदर सोनकर, दीनानाथ शास्त्री, महावीर प्रसाद राहुल चौधरी दिलीप गौतम, संतराम गौतम के साथ ही बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages