बस्ती। गुरूवार 5 जून को अमहट घाट पर गंगा दशहरा पूरी भव्यता से मनाया जायेगा और कुंआनो आरती, पूजन का कार्यक्रम सायं 5 बजे से शुरू होगा। नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा और नगर पालिका के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया।नेहा वर्मा ने कहा कि यह संयोग है कि 5 जून को ही विश्व पर्यावरण दिवस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म दिन भी है। गंगा दशहरा पर भव्य कुंआनो आरती, पूजन होगा।
भाजपा के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा ने कहा कि कुंआनों केवल नदी नहीं आस्था की प्रतीक है। गंगा दशहरा पर कुंआनों तट पर आरती, पूजन एक बड़ा अवसर है। कार्यक्रम में नागरिकों, जन प्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं के साथ ही बड़ी संख्या में आस्थावान हिस्सा लंेगे।
अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने बताया कि गंगा दशहरा के मौके पर कुंआनो तट पर आरती, पूजन की तैयारियां पूरी कर ली गई है और विभागीय कर्मचारियों में दायित्वों का वितरण कर दिया गया है। स्वच्छता अभियान में सभासदों ने अपना योगदान दिया।
No comments:
Post a Comment