बस्ती। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार को स्टेशन रोड स्थित एक निजी संस्थान में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री, गोरखपुर क्षेत्र प्रभारी एवं विधान परिषद सदस्य गोविन्द नारायण शुक्ल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक सिंह एवं प्रेम सागर तिवारी मंचासीन रहे।
इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी प्रेम सागर तिवारी, राजेन्द्र गौड़, प्रेम नारायण आज़ाद, रशीद अहमद एवं विजेन्द्र कुमार अग्रवाल का सम्मान किया गया।
अपने संबोधन में गोविन्द नारायण शुक्ल ने कहा, "आपातकाल भारतीय लोकतंत्र पर एक काला धब्बा था। इंदिरा गांधी ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए संविधान की हत्या की थी। आज वही लोग संविधान के रक्षक बनने का नाटक कर रहे हैं। पार्टी का उद्देश्य है कि देश की युवा पीढ़ी को उस काले अध्याय की सच्चाई से अवगत कराया जाए और उन लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान दिया जाए, जिन्होंने आपातकाल में अत्याचारों का सामना किया।"
विशिष्ट अतिथि अशोक सिंह ने कहा, "आपातकाल के दौरान भारतीय संविधान में निहित मौलिक अधिकारों को समाप्त कर दिया गया था। प्रेस की स्वतंत्रता छीन ली गई थी और अनेक राजनीतिक नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्रों और आम नागरिकों को बिना अपराध जेलों में ठूंस दिया गया था।"
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा, "कांग्रेस पार्टी आज संविधान की रक्षा की बात करती है, जबकि उसी ने सबसे पहले संविधान का गला घोंटा था। आपातकाल के काले दिन कभी भुलाए नहीं जा सकते।"
कार्यक्रम का संचालन अमृत कुमार वर्मा ने किया। इस अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम में पवन कसौधन, संजय चौधरी, यशकांत सिंह, गोपेश्वर त्रिपाठी, दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, राजेश पाल चौधरी, अरविंद श्रीवास्तव, विनय यादव, राकेश श्रीवास्तव, अनिल दुबे, अभिषेक कुमार, भानु प्रकाश मिश्र, अंकुर वर्मा, पुष्करादित्य सिंह, राजकुमार शुक्ल, अभिनव उपाध्याय, सुमन सिंह, शालिनी मिश्र, ममता सिंह, रोली सिंह, नीलम श्रीवास्तव, संध्या दीक्षित, अनूप खरे, अरविंद पाल, अखण्ड सिंह, जटाशंकर शुक्ल, राम सिंगार ओझा, सतीश सोनकर, कुंदन वर्मा, सुरेन्द्र तिवारी, के.डी. पाण्डेय, दिव्यांशु दुबे, रवि तिवारी, धर्मेन्द्र जायसवाल, गौरव मणि त्रिपाठी, चन्द्र मणि पाण्डेय, विजय भान सिंह, राकेश शर्मा, आनंद सिंह सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment