<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, June 14, 2025

दिल्ली स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस के बच्चों ने बढ़ाया मान

फिरदौस बेगम



हर्षित चौधरी

बस्ती। दिल्ली स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस के बच्चों ने एक बार फिर अपनी सफलता का परचम लहराकर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। जेईई एडवांस्ड परीक्षा में वैभव वर्मा और हर्षित चौधरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने विद्यालय और गुरुजनों का नाम रोशन किया। इसके अलावा, नीट परीक्षा में फ़िरदौस बेगम ने भी सफलता हासिल कर अपने विद्यालय, माता-पिता और शिक्षकों का मान बढ़ाया। यह सफलता न केवल इन छात्रों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि विद्यालय के शिक्षकों के समर्पण और मार्गदर्शन का भी प्रमाण है। विद्यालय प्रबंधक जेपी सिंह और प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं।

वैभव वर्मा

दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की बेहद प्रतिभाशाली छात्रा फ़िरदौस बेगम ने 3852 रैंक तो वहीं जेईई एडवांस में हर्षित ने 1875 रैंक और वैभव वर्मा ने 2660 रैंक लाकर सभी को गर्व का अनुभव कराया। बच्चों की इस सफलता पर प्रबंधक जेपी सिंह सभी बच्चों उनके शिक्षकों  को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages