<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, May 5, 2025

पाठ्यक्रम के साथ शारीरिक शिक्षा से बच्चे होते हैं ऊर्जावान -ओम प्रकाश आर्य


बस्ती। आर्य वीर दल बस्ती द्वारा उमा पब्लिक स्कूल बस्ती में चलाए जा रहे सात दिवसीय शारीरिक बौद्धिक एवं चरित्र निर्माण शिविर के अन्तर्गत राहुल आर्य प्रशिक्षक आर्य वीर दल दिल्ली प्रदेश ने बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाते हुए नियुद्धम, सर्वांग सुन्दर व्यायाम का अभ्यास कराया। बौद्धिक सत्र में बच्चों को सात्विक आहार, उचित व्यवहार और कौशल वृद्धि के बारे में बताते हुए ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती ने कहा कि पाठ्यक्रम के साथ शारीरिक शिक्षा से बच्चे ऊर्जावान होते हैं। हम जैसा अन्न खाते हैं वैसा हमारा मन बन जाता है इसलिए सात्विक अन्न का सेवन करना चाहिए। कहा कि ईश्वर वह है जिसने सूरज और चंद्रमा आदि को बनाया है। हमारे खाने योग्य, फल, फूल, मेवा के साथ विभिन्न प्रकार के अनाज बनाए हैं फिर भी मूर्ख मानव मांसाहार का सेवन करके अपने मन को दूषित करते हैं। हमें इससे बचना चाहिए। 

प्रबन्धक अनूप कुमार मिश्र ने बच्चों को सिखाए जा रहे कौशल को एकाग्रतापूर्वक ग्रहण करने का सुझाव दिया और कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क रहता है और उसमें ही सकारात्मक विचार आते हैं। यह शिविर इन उद्देश्यों की पूर्ति में सहायक होगा। 

प्रधानाचार्य अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि  8 मई 2025 को सायं 4 बजे से बालक बालिकाओं का शौर्य प्रदर्शन होगा जिसमें सभी क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों और अभिभावकों को आमंत्रण दिया गया है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को सीखने में सहयोग किया।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages