बस्ती। शुक्रवार को कायस्थ सेवा ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव के संयोजन में उनके रौतापार स्थित आवास पर बैठक आयोजित किया गया। बैठक में नए पदाधिकारियों को दायित्वों की जिम्मेदारी दी गयी। कमलेश कुमार श्रीवास्तव को जिला महामंत्री, सुजीत कुमार श्रीवास्तव को सचिव बनाया गया। जबकि वार्ड अध्यक्ष के रूप में अभिषेक कुमार श्रीवास्तव को वार्ड नम्बर 17 आनन्द नगर कटरा, अमित श्रीवास्तव को वार्ड नम्बर 23 आवास विकास, विवेक श्रीवास्तव को वार्ड नम्बर 12 रौंतापार व प्रिन्स श्रीवास्तव को वार्ड नम्बर 5 पिकौरा शिव गुलाम का वार्ड अध्यक्ष बनाया गया है। इसी क्रम में विवेक कुमार श्रीवास्तव को सल्टौआ गोपालपुर का ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया।
ट्रस्ट संस्थापक अजय कुमार श्रीवास्तव, संरक्षक दिनेश श्रीवास्तव मास्टर साहब , जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पद एक व्यवस्था है, संस्था का मूल उद्देश्य समाज में रचनात्मक गतिविधियों को बढावा देना है। इस दिशा में मिलकर आगे बढना होगा।
बैठक में मुख्य रूप से उमेश श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव राजा भैया, दुर्गेश श्रीवास्तव, दुर्गेद्र बहादुर श्रीवास्तव, नितेश श्रीवास्तव, सर्वेश श्रीवास्तव, जिला संयोजक राजेश श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष रणदीप माथुर, संगठन महामंत्री नितेश श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment