<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, May 29, 2025

मेट्रो स्टेशनों पर महिला यात्रियों को मिलेगी पिंक फीडर सेवा, महिलाएं ही होंगी चालक


कानपुर। महिला यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए यूपीएमआरसी जल्द ही मेट्रो स्टेशनों से पिंक फीडर सेवाओं का शुभारंभ करेगा। मेट्रो स्टेशनों से महिला यात्रियों को आने-जाने के लिए ई-रिक्शा और ई-ऑटो मिलेंगे। मेट्रो का दावा है कि यह सेवाएं महिला यात्रियों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती होंगी।
शुरुआत में सह सेवाएं अजीगो (ई-रिक्शा, ई-ऑटो) राइड शेयरिंग एप के सहयोग से चलाई जाएंगी। आगे और भी कंपनियां जुड़ सकती हैं। महिला यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। वह निश्चिंत होकर मेट्रो की पिंक फीडर सेवाओं से किसी भी मेट्रो स्टेशन से घर जाने के लिए ई-रिक्शा या ई-ऑटो बुक कर सकेंगी।
- यात्रियों के लिए लाभ
मेट्रो की पिंक फीडर सेवाओं का सबसे बड़ा लाभ सुरक्षा से जुड़ा है। इन्हें राइड शेयरिंग एप से सत्यापित की गई महिलाएं चलाएंगी। राइड शेयरिंग एप में जीपीएस ट्रैकिंग, रियल-टाइम लोकेशन, एसओएस बटन जैसे सेफ्टी फीचर्स उपलब्ध होंगे। कैशलेस भुगतान का भी विकल्प होगा। इससे महिला चालकों को रोजगार भी मिलेगा। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने कहा कि मेट्रो की यात्री सेवाओं के विस्तार के साथ जल्द ही पिंक फीडर सेवा शुरू होगी। इस पहल से शहर की महिलाएं सशक्त होंगी। यूपीएमआरसी लखनऊ और आगरा मेट्रो के लिए भी यह सेवाएं शुरू करेगा।
- यात्री सेवाओं के विस्तार के शुभारंभ की तैयारियां जोरों पर
मेट्रो स्टेशनों पर यात्री सेवाओं के विस्तार के शुभारंभ की तैयारियां जोरों पर हैं। सभी स्टेशनों पर सफाई समेत कर्मियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। लाइटिंग के साथ ही विशेष सजावट की जा रही है। स्टेशनों के बाहर और रैली स्थल पर पोस्टर, बैनर लगाए जा रहे हैं। यात्रियों की जानकारी के लिए पंफलेट, पॉकेट फोल्डर आदि बनवाए गए हैं। पांचों भूमिगत स्टेशनों में दीवारों पर हाथों से सुंदर पेंटिंग बनाई गई है। स्टेशनों पर बने आर्टवर्क की तरह ही यह पेंटिंग भी शहर की संस्कृति और परिवेश को अपने में संजोए है।

No comments:

Post a Comment

Pages