<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, May 6, 2025

विकासशील उद्योग व्यापार एसोसिएशन का मण्डल अध्यक्ष ईष्टदेव को किया गया मनोनीत

बस्ती। विकासशील उद्योग व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव आनन्द जायसवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश सिंह रघुवंशी की संस्तुति पर ईष्टदेव पाण्डेय को बस्ती मण्डल का मण्डलीय जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।


ईष्टदेव पाण्डेय  को विकासशील उद्योग व्यापार एसोसिएशन का मण्डल अध्यक्ष बनाये जाने पर अनेक सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, व्यापारी नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।  एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धेश कुमार ने कटेश्वर पार्क के निकट ईष्टदेव पाण्डेय का स्वागत करते हुये कहा कि निःसन्देह उनके नेतृत्व में व्यापारियों की आवाज मुखर होगा, उत्पीड़न रूकेगा और समस्याओं के हल निकलेंगे।

यह जानकारी देते हुये एसोसिएशन जिलाध्यक्ष आशीष स्वामी उर्फ कल्लू बाबा ने बताया कि  ईष्टदेव पाण्डेय  को विकासशील उद्योग व्यापार एसोसिएशन का मण्डल अध्यक्ष बनाये जाने पर पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, भाजपा  जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, महेश शुक्ल, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी,  भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, ओमप्रकाश ठाकुर, सतीश सोनकर, राजन ठाकुर, विकास चौधरी, विकास बरनवाल, मनोज गुप्ता, राजन सोनी, रामकुमार साहू, अशोक गुप्ता, दिनेश गुुप्ता, रामकुमार पाण्डेय, सत्यव्रत दूबे, बृजबिहारी, रमेश सिंह, लक्ष्मी नारायण, राम सुरेश, चमन कुमार, ब्रम्हर्षि उपाध्याय, चक्रपाणि दूबे, बब्लू गुप्ता, शुभम गुप्ता, रजत गुप्ता, बहरैची, रतन निषाद के साथ ही भाजपा और अनेक सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages