बस्ती। बुधवार को कला प्रसार समिति की उप सभापति और प्रसिद्ध गांधीवादी बंशीधर दूबे की पत्नी श्रीमती विन्देश्वरी देवी को उनके द्वितीय पुण्यतिथि पर कलेक्टेªट परिसर में याद किया गया। समिति के सचिव और विन्देश्वरी देवी के पुत्र हरिस्वरूप दूबे ने बताया कि महात्मा गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में उनका विशेष योगदान रहा। बस्ती सदर विकास खण्ड के बनकटा निवासिनी विन्देश्वरी देवी ने गांधी कला भवन में आयोजित होने वाले बापू पर केन्द्रित अनेक कार्यक्रमोें में उनका विशेष योगदान रहा है।
द्वितीय पुण्य तिथि पर श्रीमती विन्देश्वरी देवी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से शेषनाथ पाठक, वीरेन्द्रनाथ पाण्डेय, अमरनाथ शुक्ल, सूर्यकान्त तिवारी, सुभाष चन्द्र पाण्डेय, घनश्याम मिश्र, अरविन्द तिवारी, महेश चौधरी, कृपाशंकर चौधरी, विष्णुदेव मिश्र, आलोक मिश्र, विवेक पाल, गौैरवमणि, लल्लू, मोतीलाल आदि शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment