<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, May 12, 2025

सीज फायर में अमेरिका की भूमिका स्पष्ट करे केन्द्र सरकार - महेन्द्र श्रीवास्तव


बस्ती। कांग्रेस आर.टी.आई. विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्वान्चल प्रभारी महेन्द्र श्रीवास्तव ने भारत-पाक के बीच सीज फायर पर प्रतिक्रिया देते हुये कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच अमेरिका का सीधा हस्तक्षेप दुर्भाग्यपूर्ण है। केन्द्र सरकार को इस सम्बन्ध में अपनी विदेश नीति स्पष्ट करना चाहिये। कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस नेता ने कहा संकट के समय कांग्रेस सरकार के साथ खड़ी है, लेकिन हम पारदर्शिता की मांग करते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से सीज फायर का ऐलान क्या जाना क्या भारत की कूटनीतिक नाकामी नहीं है? क्या हमनें तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार कर लिया। क्या शिमला समझौता रद्द हो गया? हम आतंक के खिलाफ लड़ रहे थे, बीच में कश्मीर का मुद्दा कहां से आ गया। मांग किया कि संसद का विशेष सत्र बुलाकर बताया जाए कि संघर्ष विराम की शर्तें क्या हैं? सर्वदलीय बैठक बुलाकर शंकाओं का समाधान किया जाना चाहिये।
कांग्रेस नेता महेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि आज पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को याद कर रहा है जब उन्होने पाकिस्तान के  दो टुकड़े कर बांग्लादेश को जन्म दे दिया। राजनीति तो चलती रहेगी किन्तु देश का मान सम्मान सबसे पहले हैं। अच्छा हो कि केन्द्र सरकार अमेरिकी हस्तक्षेप के मामले में देश के जनता की शांकाओं को दूर करे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages