बस्ती। पिंक बूथ सर्किल कलवारी द्वारा एक परिवार के आपसी मन मुटाव को दूर कर मिलाया गया। पिंक बूथ में नियुक्त महिला पदाधिकारियों ने एक परिवार को बिखरने से बचाने में अपनी भूमिका का निर्वहन किया है। पूजा पत्नी सुनील ग्राम गोसाईजोत थाना नगर जनपद बस्ती के बीच आपसी तालमेल के अभाव के चलते पति-पत्नी के मध्य तनाव और विछोह की स्थिति उत्पन्न हो गई थी तथा रिश्ता टूटने की कगार पर था।
संज्ञान लेकर प्रभारी पिंक बूथ कलवारी उप निरीक्षक संजू यादव के कुशल नेतृत्व में महिला आरक्षी ऋचा सिंह व महिला आरक्षी निकिता द्वारा बातचीत कराकर समाधान कराया गया। दंपति ने अपनी अपनी भूल स्वीकार करते हुए साथ में सहमति बनाकर सुखपूर्वक रहने हेतु वचनबद्ध हुए और प्रसन्न होकर अपने-अपने घर लौटे।
No comments:
Post a Comment