<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, May 30, 2025

पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी की पावन स्मृतियों को किया नमन


गोरखपुर। भाजपा महानगर गोरखपुर के ब्लॉक खोराबार में पुण्यश्लोक लोकमाता पूज्य अहिल्याबाई होल्कर जी के त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अन्तर्गत आज महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता उपस्थित रहे।

सम्मेलन को पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता व भाजपा महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष राम केवल पासवान व विषय प्रस्तावना महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव ने तथा आभार ज्ञापन ब्लॉक प्रमुख शिव प्रसाद जायसवाल ने किया।

कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को एवं आशा बहुओं को सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा , अच्युतानंद शाही , महानगर उपाध्यक्ष  वीरेंद्र नाथ पांडे , महानगर मंत्री  दिनेश जायसवाल, अजय श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में महिलायें उपस्थित रहीं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages