<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, May 30, 2025

सुकमा जिले से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

सुकमा। छत्तीसगढ़ में सुकमा जिले के जंगल से सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के मेट्टागुडा शिविर के अंतर्गत बोट्टेतोंग गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा छुपाए गए बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल) सेल, विस्फोटक सामग्री और बीजीएल सेल निर्माण सामग्री बरामद की।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर चिंतागुफा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेट्टागुड़ा शिविर से बोट्टेतोंग गांव के लिए जिला बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कोबरा बटालियन के संयुक्त दल को गश्त के लिए रवाना किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि गश्त के दौरान आज सुबह लगभग 10:30 बजेसुरक्षाबलों ने बोट्टेतोंग गांव के जंगल से नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए छुपाकर रखे गए भारी मात्रा में बीजीएल सेल विस्फोटक सामग्री, बीजीएल सेल निर्माण सामाग्री और अन्य नक्सली सामान बरामद किया।
उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने जंगल से 15 बीजीएल सेल, 17 बिना विस्फोटक के बीजीएल सेल, 78 बीजीएल बॉडी, 19 बीजीएल हेड, तीन बीजीएल बॉटम कवर, एक विस्फोटक रहित हैंड ग्रेनेड और अन्य सामान बरामद किया है। अधिकारियों ने बताया कि गश्त पर निकले सभी जवान सुरक्षित हैं तथा सभी शिविर लौट आए हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages