बस्ती। भारतीय जनता पार्टी द्वारा महारानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जन्म जयंती के अवसर पर "त्रिशताब्दी स्मृति अभियान" के तहत विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गुरुवार को जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों, ब्लॉकों और नगर पंचायतों में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलनों का आयोजन हुआ, जिसमें महारानी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
गौर सभागार में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल और विशिष्ट अतिथि जगदीश शुक्ला मौजूद रहे। अन्य स्थानों पर भी वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही।
गुरुवार को विभिन्न ब्लाक और नगर पंचायत स्तर पर कार्यक्रम संपन्न हुआ। गौर में मुख्य अतिथि अरविन्द जायसवाल विशिष्ठ अतिथि जगदीश शुक्ला, कुदरहा में पवन कसौधन, बनकटी में रवि सोनकर, कप्तानगंज में सीए चन्द्र प्रकाश शुक्ल, दुबौलिया में यशकान्त सिंह, सल्टौआ गोपालपुर में अनूप खरे, रुधौली में प्रमोद पाण्डेय, साऊँघाट में सुशील सिंह वही नगर पंचायत गायघाट में पवन कसौधन, बभनान में आनन्द सिंह कलहंस रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में अरविंद जायसवाल ने महारानी अहिल्याबाई होल्कर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से प्रदेशभर में रानी अहिल्याबाई के जीवन और कार्यों से लोगों को परिचित कराया जा रहा है।
पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा कि रानी अहिल्याबाई का त्याग, सेवा और उनकी प्रशासनिक क्षमता आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। भाजपा उनके संघर्षपूर्ण जीवन और ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में अनिल दुबे, रघुनाथ सिंह, गजेन्द्र मणि त्रिपाठी, जटाशंकर शुक्ल, सुनील सिंह, दुष्यंत सिंह, पुष्करादित्य सिंह, अभिषेक कुमार, आशा सिंह, रोली सिंह, चन्द्रशेखर मुन्ना, अमृत कुमार वर्मा, शालिनी मिश्र, सुनील सिंह, गजेंद्र मणि त्रिपाठी, ममता सिंह, नीलम गौड़, समेत अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment