<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, May 27, 2025

डीएम ने किया जिला कारागार का निरीक्षण


बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बन्दी बैरकों, पाकशाला, चिकित्सालय का निरीक्षण किया। बंदियों से वार्ता कर सुविधाओं व समस्याओं की जानकारी ली। जेल परिसर के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाये इस हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने साफ सफाई आदि के सम्बन्ध मे निरीक्षण करते हुए जेल अधीक्षक को साफ सफाई की व्यवस्था बेहतर रखने हेतु निर्देशित किया तथा सीसीटीवी कैमरो के संचालन के सम्बन्ध में जानकारी ली। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages