<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, May 2, 2025

हिन्दू लड़कियों को लव जिहाद के षड्यंत्र से बचना होगा


भोपाल । हिन्दू लड़कियों और महिलाओं को योजनापूर्वक फंसाकर लव जिहाद का शिकार बनाने का षड्यंत्र चलाया जा रहा है। लव जिहाद कर हिन्दू परिवारों की बेटियों को धर्म परिवर्तन, शारीरिक शोषण करने,  नशे की तरफ धकेलने और दूसरी लड़कियों को इसका शिकार बनाने के लिए साथ लेकर आने के लिए मजबूर किया जा रहा है। भोपाल में ही टीआईटी कॉलेज की घटना इसका बड़ा और जघन्य उदाहरण है। यह बात सकल हिन्दू समाज की महिलाओं के प्रदर्शन में वक्ताओं ने कही। लव जिहाद और टीआईटी कॉलेज की घटनाओं के विरोध में शुक्रवार शाम यह प्रदर्शन भोपाल नगर में प्रमुख 25 स्थानों पर किया गया। इस दौरान महिलाओं ने मौके पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को कलेक्टंर के नाम ज्ञापन सौंपकर टीआईटी कॉलेज लव जिहाद कांड के आरोपियों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की।
वक्ताओं ने कहा कि टीआईटी कॉलेज में मुस्लिम लड़कों द्वारा नाम छिपाकर हिन्दू लड़कियों से दोस्ती कर और फि‍र झूठे प्रेम जाल में फंसाकर उनका शारीरिक शोषण किया गया। नशे की आदी बनाकर इन लड़कियों को दूसरी लड़कियों को लाने के लिए मजबूर किया गया। आरोपी मुसलमान लड़के इन लड़कियों के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वेबसाइट्स पर बेचने की तैयारी कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज हिन्दू समाज की महिलाओं और बेटियों को लव जिहाद के इस अघोषित आक्रमण से बचाने के लिए जागरूक करने की बहुत ज्यादा आवश्यकता है। उन्हें यह पता होना चाहिए कि नाम पूछकर हत्या  करने वाले और नाम बदलकर झूठे प्रेमजाल में फंसाने वाले एक ही मानसिकता के लोग हैं।

वक्ताओं ने कहा कि सकल हिन्दू समाज की महिलाएं लव जिहाद के इन षड्यंत्रों का कड़ा विरोध करती हैं और सबको मिलकर एक-एक बेटी की लड़ाई लड़नी होगी। हर बेटी को जागरूक और सबल बनाना होगा जिससे वह ऐसे जिहादियों के झूठे प्रेम जाल में फंसने से बच सकें। हम एक भी हिन्दू बेटी को लव जिहाद का शिकार नहीं होने देंगे।

बड़ी संख्या में सम्मिलित हुईं महिलाएं

प्रदर्शन में हिन्दू समाज की महिलाएं, युवतियां एवं अन्‍य लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। प्रदर्शनकारी लव जिहाद विरोधी नारे लिखे बोर्ड और भगवा ध्‍वज लिए हुई थीं। प्रदर्शन कर रही महिलाएं एवं युवतियां लव जिहाद के दोषियों को फांसी की  सजा दिलाने और पीडि़ताओं को न्याय दिलाने के नारे लगा रही थीं।

इन 25 स्थानों पर हुए प्रदर्शन, इन्होंने किया संबोधित

भोपाल के प्रमुख 25 स्थानों पर सकल हिन्दू समाज की महिलाओं ने प्रदर्शन किए। इन सभी स्थानों पर महिला वक्ताओं ने सभाओं को संबोधित किया। गांधी नगर में वक्ता राधिका सिंह, करोंद चौराहे पर दीपा शर्मा, डीआईजी बंगला पर सुनीता सूर्यवंशी, सिंधी कॉलोनी में बबली शर्मा, नादरा बस स्टैंड पर राजो मालवीय, वाजपेयी नगर में भक्ति शर्मा, अशोका गार्डन में सत्यकीर्ति राणे, सोमवारा कर्फ्यू वाली माता चौराहे पर पिंकी पंवार, लालघाटी में पिंकेशलता रघुवंशी, बैरागढ़ में नेहा बग्गा, लिली टॉकीज चौराहे पर वंदना त्रिपाठी, रोशनपुरा चौराहा पर प्रतिभा चतुर्वेदी, बोर्ड ऑफि‍स चौराहा पर शालिनी वर्मा, 10 नंबर पर अंजू दुबे, बीमा कुंज में माधुरी पाराशर, पिपलानी में अदिति तिवारी एवं रोशनी कुलकर्णी, अयोध्या  नगर में अमिता जैन, आनंद नगर में किरण नेगी, भारत माता चौराहा पर नेहा सीठा, नेहरू नगर चौराहा पर आशा सेंगर, ऑरा मॉल चौराहा पर पूर्णिमा दत्त, बावड़िया चौराहा सरिता रजनी, बाग सेवनिया में ज्योति वर्मा, नीलबड़ में भावना गौर और अवधपुरी चौराहे पर साध्वी रंजना एवं कंचन जी ने संबोधित किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages