<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, May 30, 2025

महिलाओं के सुहाग और सिन्दूर से खिलवाड़ न करे भाजपा - महेन्द्र श्रीवास्तव

बस्ती। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरटीआई विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्वान्चल प्रभारी महेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि एक तरफ जहां देश की जनता आपरेशन सिन्दूर की सफलता पर देश की सेना के शौर्य, पराक्रम की सराहना कर रही है वहीं भारतीय जनता पार्टी सिन्दूर के नाम पर वोट की राजनीति कर रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि जिन 4 आतंकियों ने पहलगाम में महिलाओें के सिन्दूर उजाड़े थे वे जब तक पकड़े या मारे नहीं जाते यह संघर्ष अधूरा है।


प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कांग्रेस नेता महेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा देश भर में महिलाओं के बीच सिंदूर वितरित करने की अपनी कथित योजना के साथ ऑपरेशन सिंदूर का राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है।  यह अभियान मोदी सरकार की ‘राजनीतिक और कूटनीतिक विफलता’ को छिपाने के लिए एक ‘ढाल’ है। इसे देश की जनता बखूबी समझ रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि क्या ‘स्वयंभू हिंदू धर्म के ठेकेदारों’ को यह नहीं पता कि हिंदू सनातनी विवाहित महिला के बालों में लगाया जाने वाला सिंदूर उसके पति द्वारा लगाया जाता है या वह इसे अपने ससुराल वालों से या किसी शक्ति पीठ, मंदिर से सौभाग्य के आशीर्वाद के रूप में प्राप्त करती है? कहा कि अच्छा हो कि भाजपा महिलाओं के सुहाग और सिन्दूर की आस्था के साथ राजनीतिक खिलवाड़ न करे वरना देश की महिलायें खुद सामने आकर इसका करारा जबाब देंगी। वे किसी भाजपा कार्यकर्ता के हाथों सिन्दूर क्यों स्वीकार करेंगी। ऐसा लगत है कि भाजपा केवल हिन्दुत्व की राजनीति मात्र करती है, उसे सिन्दूर के महत्व, परम्परा का कुछ भी ज्ञान नहीं है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages