गोरखपुर। प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे अजय कुमार श्रीवास्तव ने 30 मई, 2025 को अपने कक्ष में 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे मुख्य सामग्री प्रबन्धक बिपुल चन्द्र त्रिपाठी एवं उप मुख्य इंजीनियर निशाकान्त चौधरी को गोल्ड प्लेटेड मेडल, समापक राशि का प्रपत्र एवं सेवा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा सेवानिवृत्त अधिकारियों के स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की।
इसी क्रम में मुख्य कार्मिक अधिकारी/प्रशासन, पूर्वोत्तर रेलवे मनोज कुमार ने 30 मई को कार्मिक विभाग के सभा कक्ष में आयोजित एक समारोह में 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे 15 अराजपत्रित रेलकर्मियों को गोल्ड प्लेटेड मेडल, समापक राशि का प्रपत्र एवं सेवा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
सेवानिवृत्त रेल कर्मियों को सम्बोधित करते हुए मुख्य कार्मिक अधिकारी/प्रशासन मनोज कुमार ने कहा कि आप सभी ने अपने जीवन का एक लम्बा समय रेलवे को दिया है। आपके अनुभव से हम आगे भी लाभ उठाते रहेंगे। आपको जब भी समस्या हो आप मिल सकते हैं। आपकी समस्याओं का समाधान किया जायेगा।
इस अवसर पर कार्मिक एवं लेखा विभाग के अधिकारी, यूनियन के पदाधिकारी तथा सेवा निवृत्त होने वाले रेल कर्मियों के परिजन उपस्थित थे।
लेखा विभाग में आयोजित एक अन्य समारोह में 31 मई,2025 को सेवानिवृत्त होने वाले वरिष्ठ लेखाकार विमल कुमार झा, धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता तथा श्रीमती प्रभा शुक्ला को प्रधान वित्त सलाहकार संजीव जैन ने गोल्ड प्लेटेड मेडल, समापक राशि का प्रपत्र एवं सेवा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के स्वस्थ एवं सुखमय भविष्य की कामना की।
No comments:
Post a Comment