<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, May 25, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश निरंतर नए कृतिमान स्थापित कर रहा है - देवेश श्रीवास्तव


गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी महानगर गोरखपुर के कार्यकताओं ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना। आज मन की बात कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी महानगर गोरखपुर के कार्यकताओं ने अपने अपने शक्ति केंद्र व बूथों पर सुना। 
जिसमें गोरखपुर नगर विधानसभा के धर्मशाला बाजार,सेक्टर प्रथम, बूथ संख्या 106 पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ’मन की बात’ का कार्यक्रम दुबे हाता सुमेर सागर धर्मशाला बाजार पर मन की बात कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव उपस्थिति रहे व धर्मशाला बाजार वार्ड  पदाधिकारी ,बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं, सम्मानित जन ने मोदी जी के मन की बात को सुनें। 
इसी क्रम में गोरक्ष नगर मंडल हनुमंत नगर के बूथ नंबर 253  में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में  क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विशवजिताशू सिंह आशू, रंजूला रावत, राधेश्याम रावत,  प्राण तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने  हनुमंत नगर के बूथ सँख्या 253 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लाइव प्रसारण  कार्यक्रम मन की बात को सुना।
महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव ने कहा कि  प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चौमुखा विकास हो रहा है। अंतरिक्ष में वैश्विक शक्ति बनने में सफल हुआ भारत आज़ दुनिया में भारत का नाम हुआ।
हर ओर हों रहीं भारत की जय जयकार। मोदी सरकार की नीतियों से देश हर क्षेत्र में अग्रणी। मोदी सरकार का संकल्प विकसित अर्थव्यवस्था, विकसित भारत। 
आज विश्व में भारत का डंका बज रहा है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाना और सशक्त भारत का निर्माण करना ही उद्देश्य है। टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में सुपर पावर बनने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है भारत। 
इसी क्रम में शक्ति केंद्र सुभाष चंद्र बोस नगर मे शेखपुर शक्ति केंद्र में निवर्तमान अध्यक्ष राजेश गुप्ता, नकहा में डॉ सत्येंद्र सिन्हा, आर्य नगर में पुष्प दंत जैन, बशारतपुर में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव, अंधियारी बाग में शशिकांत सिंह, लच्छीपुर में बृजेश मणि मिश्र,महुईसुधरपुर अच्युतानंद शाही, जटेपुर ओमप्रकाश शर्मा, बोलियां कालोनी इन्दमणि उपाधयाय, छोटे काजीपुर जितेंद्र चौधरी जीतू, पदमा गुप्ता, रंजूला रावत, दयानंद शर्मा, गौरव तिवारी, मनोज अग्रहरि, अवधेश अग्रहरी, अनुपमा पांडे, रमेश प्रताप गुप्ता, रणविजय शाही, वीरेंद्र पांडेय, रणविजय सिंह मुन्ना, दिनेश जायसवाल, अशोक गुप्ता, दयाकृष्ण गुप्ता, रंजूला रावत, शिवम पाण्डेय व पार्षदगण, मण्डल अध्यक्षगढ व महानगर पदाधिकारीगण एवं मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने मन की बात कार्यक्रम को सुने।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages