कार्यक्रम संयोजक कृष्ण्चन्द्र सिंह ने बताया कि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पं. अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षागृह में आयोजित संगोष्ठी में सांसद जगदम्बिका पाल, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, एम.एल.सी. देवेन्द्र प्रताप सिंह, गौसेवा आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त महेश शुक्ल, विधायक अजय सिंह, पूर्व आई.ए.एस. ओ.एन. सिंह, एम.एल.सी. सुभाष यदुबंश, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र के साथ ही अनेक विशिष्ट जन हिस्सा लेेंगे।
बस्ती। मातृ भूमि की स्वाधीनता के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देने वाले वीर सपूत महाराणा प्रताप जयन्ती अवसर पर 9 मई शुक्रवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कृष्णचन्द्र सिंह के संयोजन में दिन में 11 बजे से पं. अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षागृह में संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। गोष्ठी से पूर्व दिन में प्रातः 9 बजे सिविल लाइन्स स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा।
No comments:
Post a Comment