बस्ती। 21मई से जीवीएम कान्वेंट स्कूल जयपुरवा बस्ती में चल रहे व्यक्तित्व विकास एवं आत्मरक्षा शिविर का समापन दिनांक 28 मई को सायं 4:00 बजे से होगा जिसमें बालक बालिकाओं को दिए गए प्रशिक्षण का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सामाजिक संगठन एवं अभिभावकगण सम्मिलित होंगे। यह जानकारी देते हुए ओम प्रकाश आर्य संरक्षक आर्य वीर दल पूर्वी उत्तर प्रदेश ने बताया कि बच्चों को आत्मरक्षा के लिए जूडो कराटे, लाठी, सर्वांग सुंदर व्यायाम, पदप्रहार के रोक, मार और बचाव के गुर सिखाए गए हैं। इसके अलावा भूमि नमस्कार, सूर्य नमस्कार, नियुद्धम आदि का प्रशिक्षण राहुल आर्य प्रशिक्षक सर्वदेशिक आर्य वीर दल दिल्ली प्रदेश द्वारा दिया गया है। आचार्य देवव्रत आर्य ने बताया कि आर्य वीर दल का उद्देश्य है कि जिले के हर विद्यालय में इस प्रकार की शिक्षा बच्चों को प्रदान की जाए जिससे उनके व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक विकास भी हो सके। लेजियम, डम्बल और स्तूपों का अभ्यास कराते हुए राम तनय और महिमा आर्य ने बच्चों को इसकी सावधानियों से भी अवगत कराया।
शिविर संयोजिका श्रीमती विजयलक्ष्मी संतोष सिंह ने कहा कि पर्यावरण शोधक यज्ञ का प्रशिक्षण देकर बालिकाओं को यज्ञ के द्वारा रोगों के उपचार का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो उनके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वेद कुमार आर्य, गिरीश शुक्ल, अनूप कुमार त्रिपाठी, गरुण ध्वज पाण्डेय, उमा देवी, यशोदा देवी सहित अनेक लोग शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment