<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, May 30, 2025

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: नीट पीजी 2025 एक ही पारी में, डॉक्टर वेलफेयर फेडरेशन ने की सराहना


बस्ती। डॉक्टर वेलफेयर फेडरेशन (DWF) उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. सुधांशु पाण्डेय ने कहा कि फेडरेशन के प्रयासों के बाद सरकार और न्यायपालिका ने हमारी बात सुनी और समझी। नीट पीजी सिंगल शिफ्ट करवाने की हमारी मांग को स्वीकार किया गया है, जो कि हमारे लिए और NEET PG की परीक्षा देने वाले सभी डॉक्टरों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

वेल्फेयर के उपाध्यक्ष डॉ. शुभेक्ष शर्मा ने कहा, यह सफलता DWF परिवार के सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। हम सब मिलकर इस दिशा में आगे बढ़ते रहेंगे। महासचिव डॉ. सान्यम खन्ना ने कहा, हम सभी का एकजुट होना और अपनी आवाज उठाना ही इस सफलता की कुंजी है। हमें गर्व है कि हमारी मेहनत रंग लाई।

डॉक्टर वेलफेयर फेडरेशन उत्तरप्रदेश एवं इंडिया ने इस मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट में उठाकर लाखों डॉक्टरों की आवाज को बुलंद किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. चंद्रवीर सिंह, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. दिव्यांशु नागोरा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. ईश्वर पंवार, राष्ट्रीय यूथ विंग अध्यक्ष डॉ. राहुल बरवाड़ और राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने इस फैसले को चिकित्सक समुदाय के लिए एक बड़ी जीत बताया।

साथ ही, DWF उत्तर प्रदेश के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने कहा, "हम सरकार और न्यायपालिका के प्रति आभार प्रकट करते हैं। यह उपलब्धि हम सभी के लिए खुशी की लहर लेकर आई है। हम आगे भी इसी तरह से अपने अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages