बस्ती। रविवार 1 जून को राष्ट्रीय लोकदल द्वारा प्रेस क्लब सभागार में दिन में 10ः30 बजे से पार्टी की क्षेत्रीय समीक्षा बैठक और सदस्यता अभियान पर विचार हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह जानकारी देते हुये रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष विवेक चौधरी ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी, राष्ट्रीय महासचिव अनिल दूबे और प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय के साथ ही अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।
रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष विवेक चौधरी ने बताया कि समीक्षा बैठक में बस्ती, गोरखपुर और अयोध्या मण्डल के क्षेत्रीय और जनपदीय पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।
No comments:
Post a Comment