बस्ती। श्रीराम विश्ववीर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र बहादुर सिंह ने कृष्ण कुमार उपाध्याय को प्रदेश संगठन मंत्री और बस्ती मण्डल का प्रभारी और अभिनय कुमार दूबे को मण्डल अध्यक्ष घोषित किया है।
बुधवार शिवा कालोनी में स्थित शिव मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में श्रीराम विश्ववीर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि संस्था का उद्देश्य मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम द्वारा दिखाये गये मार्ग के अनुरूप समाज निर्माण और अन्याय का मुख्य प्रतिरोध करना है। कहा कि मर्यादा के राम ने जहां परिवार संचालन, भात्र प्रेम का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया वहीं जब अन्याय के विरोध की स्थितियां बनी तो रावण बध के साथ ही उसे मुक्ति भी प्रदान किया। संरक्षक स्वामी शिवराम रूद्रांशम ने कहा कि समाज में राम राज्य की स्थापना के लिये उस अनुरूप आचरण का होना जरूरी है जिससे कलयुग में सामाजिक पारिवारिक ताना बाना बिखरने न पाये।
इस अवसर पर गिरिजा कुमार पाण्डेय, राम गोपाल सिंह, जितेन्द्र प्रताप सिंह, अरविन्द वर्मा, अभिषेक वर्मा, राजन सोनकर, प्रदीप सोनकर, धर्मेन्द्र शुक्ला, अनादि शुक्ल, सुरेश यादव, अनूप शुक्ल, राजकुमार शुक्ल आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment