<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, April 8, 2025

पीड़ित परिवारों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन


बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के बभनगांवा निकट हनुमान कालोनी के निवासियों ने मंगलवार को ममता यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से डीएम को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि राजनीतिक दबाव में दबंगाों द्वारा गरीबों का मकान ध्वस्त किये जाने का सिलसिला रोका जाय।
ज्ञापन देने के बाद ममता यादव ने बताया कि वे गरीब लोग हैं और कई वर्षाे से बभनगांवा में रह रहे हैं, उनके नाम से बिजली का कनेक्शन भी है। मकानों के टूट जाने से उनका परिवार सड़क पर आ जायेगा और खुले आसमान के नीचे जीने को मजबूर होगा। मांग किया कि जनहित में उनके मकानों को तोड़ फोड से रोका जाय। ज्ञापन देने वालों में लक्ष्मी पाण्डेय, जवाहर लाल श्रीवास्तव, गीता चौधरी, प्रदीप भारती, बिलकिस बानो, गगन श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। 

No comments:

Post a Comment

Pages