<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, April 9, 2025

गीता भारती के नेतृत्व में सपा महिलासभा ने फूंका दिल्ली की मुख्यमंत्री का पुतला


बस्ती। समाजवादी पार्टी के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा अमर्यादित टिप्पणी किये जाने को लेकर समाजवादियों में रोष है। बुधवार को समाजवादी महिला सभा जिलाध्यक्ष गीता भारती के नेतृत्व में महिलाओं ने रेखा गुप्ता के विरूद्ध नारेबाजी करते हुये शास्त्री चौक के निकट उनका पुतला फूंका। मांग किया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपनी टिप्पणी के लिये मांफी मांगे।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पुतला फूंकने के बाद समाजवादी महिला सभा जिलाध्यक्ष गीता भारती ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जिस प्रकार से सपा मुखिया अखिलेश यादव पर अमर्यादित टिप्पणी किया है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकतंत्र में शव्दों की मर्यादा भंग नहीं होनी चाहिये। अच्छा हो कि वे अपनी टिप्पणी के लिये माफी मांगे।

समाजवादी महिला सभा द्वारा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पुतला फूंकने के दौरान मुख्य रूप से बबिता गौतम, शकुन्तला चौरसिया, प्रिया श्रीवास्तव, इन्द्रावती शुक्ला, राधा देवी, सुशीला,  विजय लक्ष्मी, रागिनी गौड़, सरस्वती देवी, रंजना मौर्य, उर्मिला मिश्र, संगीता, फूलमती, केतकी, दुर्गावती, बासमती, अनीता, झिनका, संतराजी, चन्द्रावती, चम्पा, राजवती, निर्मला के साथ ही महिला सभा की अनेक पदाधिकारी शामिल रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages