<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, April 25, 2025

गौतम बुद्ध मुराली देवी की छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम

बस्ती। गौतम बुद्ध मुराली देवी बालिका इण्टर कालेज गोटवा का हाई स्कूल, इण्टर मीडिएट परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा। प्रबंधक डा. वी.के. वर्मा और प्रधानाचार्य जे.पी. दूबे ने इस सफलता का श्रेय छात्रों और गुरूजनों को दिया जिनके अथक प्रयास से बेहतर परीक्षा परिणाम आया। प्रबंधक डा. वी.के. वर्मा ने बताया कि सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाली बालिकाओं को समारोह पूर्वक पुरस्कृत किया जायेगा।

हाई स्कूल में नीशू वर्मा 91.33 प्रतिशत, रागिनी वर्मा, 87.33, मीनाक्षी 86.67, रूचि 85.33, ज्योति  84.67, भूमि, उन्नति 84.33 और इण्टर मीडिएट में रिया सोनी 87.2, प्रियाशी 84.8, प्राजंल 82.6, आंचल गुप्ता 82.2, शशि वर्मा ने 81.4 अंक अर्जित कर विद्यालय का मान बढाया। 

No comments:

Post a Comment

Pages