<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

.com/img/a/

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, April 18, 2025

demo-image

जन्म दिन पर याद किये गये पूर्व विधायक राजा लक्ष्मेश्वर सिंह

1001824166

बस्ती । पूर्व विधायक राजा लक्ष्मेश्वर सिंह को उनके जन्म दिन पर याद किया गया। रानी आशिमा सिंह ने पूर्व विधायक के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया। कहा कि वे राजा बाद में पहले किसान थे और बच्चों के प्रति सदैव संवेदशील रहे। जनप्रतिनिधि के रूप में उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा। पूर्व विधायक राजा लक्ष्मेश्वर सिंह के पुत्र राजा ऐश्वर्यराज सिंह ने कहा कि पिता के पद चिन्हों पर चलते हुये वे निरन्तर प्रयासरत रहते हैं कि उनके अधूरे सपने पूरे हो।

राजा लक्ष्मेश्वर सिंह मेमोरियल सिटी इण्टर नेशनल स्कूल के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 6 कम्पोजिट और प्राइमरी विद्यालय के छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिये कार्यशाला और सहभोज का आयोजन किया गया। रानी आशिमा सिंह ने छात्रों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढाया।
छात्रों ने इस मौके पर कौशल प्रदर्शन हेतु स्टाल लगाया। सुर्तीहट्टा स्थित राजा लक्ष्मेश्वर सिंह मेमोरियल रीहैब प्लस विद्यालय में भी छात्रों ने जयन्ती पर राजा लक्ष्मेश्वर सिंह को याद किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नजराना जमाल, गरिमा त्रिपाठी, नाहिद अख्तर, सीमा श्रीवास्तव, सरिता रूंगटा के साथ ही बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages