<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, February 2, 2025

समाज के सजग प्रहरी थे सुहेलदेव - दूधराम



बस्ती । महाराजा सुहेलदेव समाज के सजग प्रहरी और भारत के गौरव थे, जिन्होंने सनातन संस्कृति की रक्षा के लिये जान की बाजी लगा दी। पूरे भारतवर्ष को उन पर नाज है। यह विचार महादेवा के विधायक दूधराम ने व्यक्त किया। वे रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव, बब्लू यादव के संयोजन में महसो क्षेत्र के भुवनी पाकरडाड में आयोजित महाराजा सुहेलदेव राजभर के  1016 वीं जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम में वृजभूषण मिश्र, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामललित चौधरी, मंत्री प्रतिनिधि अमन राजभर, जिलाध्यक्ष मनोज राजभर आदि ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव ने समाज को महत्वपूर्ण दिशा दिखाने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया था। आज के युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। महाराजा सुहेलदेव राजभर एक नाम ही नहीं भारत का गौरव है। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा। संचालन करते हुये मनोज राजभर और राजेश राजभर  ने महाराजा सुहेलदेव के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि महाराजा सुहेलदेव के त्याग, संघर्ष से युवा पीढी प्रेरणा ले।
महाराजा सुहेलदेव राजभर जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनील पाण्डेय, डा. तुलसीराम राजभर, सुरेश राजभर, वीरेन्द्र मिश्र, शिव प्रताप सिंह, रामललित राजभर, सीतादेवी राजभर, लक्ष्मी देवी राजभर, प्रभावती राजभर, मनोज राजभर, रामकिशुन राजभर, अर्जुन राजभर, अजय राजभर, विजय राजभर, गुड्डू यादव, दीवान यादव, डिम्पल राजभर, सोखा, पूजा देवी राजभर, अन्नू राजभर, आशीष राजभर, रामपाल राजभर, राजकुमार राजभर,  राजनरायन, सुशीला धरिकार, योगिन्दर, रामजी के साथ ही सुभाषपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages