<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, January 14, 2025

महाकुंभ


सनातन का मान और प्रचार महाकुंभ है
देवर्षियों का तप है और विचार महाकुंभ है
जमावड़ा संतों का होता है बड़े उल्लास से
संसार के संतों का तो संसार महाकुंभ है 

ऋषियों व मुनियों का दिया ज्ञान महाकुंभ है 
परंपराओं का सही बखान महाकुंभ है 
डुबकी लगाने आते यहां लोग पूरे विश्व से
है देवलोक सा, बड़ा महान महाकुंभ है 

दोषों-दुर्गुणों का भी निदान महाकुंभ है
अलग ही एक दुनिया और जहान महाकुंभ है
अद्वितीय है चीज ये केवल है अपने हिंद में
अनुदान है भगवान का वरदान महाकुंभ है

अवसर बड़ा पुनीत और पवित्र महाकुंभ है
संस्कृतियों का जीवंत चित्र महाकुंभ है
इसकी धरा पर सदा सत्कर्म का ही वास है 
शत्रु पाप का पुण्य का मित्र महाकुंभ है 

हिंद का तो हर्ष और उल्लास महाकुंभ है
देवों और सुरों का ही निवास महाकुंभ है
महिमा निराली है इसकी रूप भी निराला है
विशेष है कई मायनों में खास महाकुंभ है

विक्रम कुमार
मनोरा, वैशाली 
बिहार 

No comments:

Post a Comment

Pages