<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, January 21, 2025

महंथ राजू दास का सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के युवा संगठन "मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड" के जिलाध्यक्ष अविनाश तिवारी के नेतृत्व में तथाकथित महंत राजू दास का पुतला फूंका गया। 


  

      इस पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व करने वाले मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अविनाश तिवारी ने कहा कि श्रद्धेय नेताजी के ऊपर कोई भी टीका टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तथाकथित महंत राजू दास के बहुत ऐसे काले कारनामों का कच्चा चिट्ठा मेरे पास मौजूद है। जनपद अयोध्या में संत श्याम सुंदर दास जी की मणि पर्वत स्थित रामायण कुटिया को कब्जा करने का काम तथाकथित महंत राजू दास ने किया था। 

           इस कार्यक्रम के दौरान जिला महासचिव महेंद्र यादव, छात्र सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित सिंह, परविंद यादव, मोहम्मद अयाज, असीम जमाल, प्रदुमन साहनी, रजनीश यादव, शिवकुमार, सत्यम गोस्वामी, दुर्विजय मौर्य, सचिन साहनी, बुद्धि सागर मिश्रा इत्यादि अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages